महाराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री स्तर प्राप्त सत्येन्द्र कुमार बारी ने महाराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर जनचौपाल लगाकर आमजन की समस्याएँ सुनीं तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।जनचौपाल के दौरान बारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने आवास, राशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और पेंशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों को जागरूक किया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की भूमि, राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।सत्येन्द्र बारी ने कहा, “सरकार की असली सफलता तब है, जब गरीब के चेहरे पर मुस्कान हो और पीड़ित को न्याय मिले। जनता की सेवा मेरे लिए राजनीति नहीं, जीवन का संकल्प है।”जनचौपाल में उनका सहज और आत्मीय अंदाज भी चर्चा का विषय रहा। बुजुर्गों को पिता तुल्य सम्मान देते हुए उन्होंने कहा कि “जनता कुर्सी पर बैठे और उसका सेवक जमीन पर, यही मेरे लिए सच्ची जनसेवा है।”उन्होंने दोहराया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।जनता के बीच रहकर समस्याएँ सुनने और अधिकारियों से सीधे संवाद करने की सत्येन्द्र बारी की कार्यशैली महाराजगंज प्रवास के दौरान विशेष रूप से देखने को मिली।
महाराजगंज में सत्येन्द्र बारी की जनचौपाल, गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ, जनता की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

