Mon. Nov 2nd, 2026

घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में गई जान, पत्नी का उजड़ा सुहाग

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिपरा खादर निवासी विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि विजय कुमार गोरखपुर में मजदूरी करते थे। सोमवार को काम खत्म कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरसिया गांव के पास किसी वाहन से उतरने के बाद सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन पुलिस की सहायता से उन्हें सीएचसी परतावल ले गए, जहां डॉ. अमित कुमार ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।विजय कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सिमिरती बदहवास हो गईं। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतक विजय कुमार स्व. तूफानी के पुत्र थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *