हरपुर तिवारी, महराजगंज। परतावल विकास खण्ड के हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने जिलाधिकारी महोदय और जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय से मुलाकात किया । बच्चों ने हस्तनिर्मित दीप , पेंसिल स्केच और मिठाई उपहार स्वरूप देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। जिसमें हस्त निर्मित दीप सना एवं फात्मा ने और पेंसिल द्वारा दोनों अधिकारियों का स्केच कुमारी साक्षी ने बनाया । टीम लीडर आसीन खान और खुशनुद का भी योगदान रहा । इस टीम का नेतृत्व सहायक अध्यापिका कुमारी संध्या प्रजापति ने किया । बच्चों के इस प्रयास को जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने खूब सहारा और स्नेह प्यार देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बच्चों को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।




