श्यामदेउरवा-परतावल मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, युवक घायल - Hind Abhiman Times, Newspaper

श्यामदेउरवा-परतावल मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, युवक घायल

परतावल। श्यामदेउरवा से परतावल मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच अचानक टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *