previous arrow
next arrow
हिन्द अभिमान फाउंडेशन कराएगा प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 - Hind Abhiman Times, Newspaper

हिन्द अभिमान फाउंडेशन कराएगा प्रतिभा खोज परीक्षा 2026

महराजगंज। हिन्द अभिमान फाउंडेशन द्वारा जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 20 दिसंबर को आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक, महराजगंज में किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के सभी विद्यालयों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।परीक्षा कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन वर्गों में आयोजित होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, महाराजगंज सामान्य ज्ञान एवं तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी।प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 3001 रुपये एवं साइकिल, द्वितीय को 2001 रुपये एवं पंखा तथा तृतीय को 1001 रुपये एवं इस्त्री प्रदान की जाएगी। चौथे से दसवें स्थान तक के विद्यार्थियों को भी उपहार एवं सम्मान चिह्न मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 27 दिसंबर को होगा।विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विद्यालय भी सामूहिक रूप से पंजीकरण करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए संस्था की वेबसाइट से https://hindabhimanfoundation.com/haf_exam_system/ पर सीधे फॉर्म भरा जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *