Wed. Feb 11th, 2026

अज्ञात कारणों सेलगी आग, झोपड़ी व बकरियां जली

भिटौली/महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुनिया में शाम के चार बजे एक ग्रामीण के घर में अचानक आग लग गयी। जमुनिया निवासी अमरनाथ पुत्र रामचंद्र जो अपनी पत्नी के साथ एक झोपड़ी में रहते थे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक अमरनाथ की तीन बकरियां, घर में रखा सारा सामान और एक मोटरसाइकिल भी जल गया सूचना पर पहुंची लेखपाल ने मौके का जायजा लिया जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद जग गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *