Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
Maharajganj: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

Maharajganj: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

महराजगंज। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी महराजगंज ने बताया कि सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, खेल और संस्कृति आदि क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के नामांकन मांगे गए हैं। इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के संबंध में विवरण दो प्रतियों में

उपजिलाधिकारी कार्यालय या संबंधित विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।इन पुरस्कारों के माध्यम से जिले के होनहार व्यक्तियों को सम्मानित करने का उद्देश्य है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया है। नामांकन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *