Thu. Feb 12th, 2026

Maharajganj: सिलबट्टे से कुचल कर पत्नी की हत्या, रात भर शव के पास रहा राजू, सुबह खुद ही पुलिस को बुलाया

हरपुर तिवारी/महराजगंज। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है. जिसने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है. हरपुर तिवारी के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश यादव के छोटे भाई ने अपने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। राजू ने सिलबट्टे से पीट-पीटकर अपने पत्नी को मार डाला और उसकी हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई उसने हत्या के बाद मृतक पत्नी का चेहरा भी कुचल दिया. रात भर वह पत्नी के खून से लथपथ शव के साथ घर पर ही रहा. सुबह आरोपी ने खुद वारदात की पुलिस को सूचना दी. पति की इस खौफनाक हरकत से सभी हैरान रह गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गांव बुधिरामपुर निवासी नेहा उर्फ लक्ष्मी की शादी 11 साल पहले हरपुर तिवारी निवासी राजू यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति पत्नी में विवाद होता रहता था। सोमवार की रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान नशे में धुत पति राजू यादव ने अपनी पत्नी नेहा को घर में रखे सिलबट्टे से पीट-पीटकर मार डाला. उसके बाद आरोपी ने पत्नी का का चेहरा कुचल दिया।

शादी के बाद से पत्नी को पीटता था राजू

मृतका के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी नेहा की शादी बड़े ही धूमधाम से हरपुर तिवारी के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश यादव के छोटे भाई राजू यादव के साथ की थी। शादी के 6 वर्ष बाद वर्ष 2018 में नेहा के पिता रामधारी की मौत हो गई. पिता की मौत के 4 साल बाद साल 2022 में नेहा की मां की भी मौत हो गई. नेहा की भाभी रागिनी यादव ने बताया कि शादी से पहले नहीं पता था कि राजू नशे का आदी है। शादी के बाद से ही पति राजू नशे में धूत होकर अपनी पत्नी नेहा को मारता पीटता रहता था। नेहा किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही थी. इस बीच उनके दो संतान परी (9) और रितिक (7) पैदा हुए।

एक पैर से विकलांग है राजू, जिसने हत्या कर मचा दी सनसनी

राजू पहले एक इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाता था और एक पैर से विकलांग भी है. शराब के नशे में ऐसा डूबा कि उसने सब कुछ बर्बाद कर दिया. हैवानियत इस कदर बढ़ी की उसने अपने ही पत्नी की सिलबट्टे से पिट पिट कर हत्या कर डाली और अपने दो मासूम बच्चों को माँ की ममता से दूर कर दिया। आरोपी राजू के पिता हरपुर तिवारी पूर्व पोस्टमैन थे. उसके बड़े भाई पूर्व ग्राम प्रधान और एक भाई वकील भी हैं। सभी भाइयों की समाज मे अच्छी पकड़ है लेकिन नशेड़ी राजू की करतूतों ने सबको सर्मिन्दा कर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *