Tue. Mar 17th, 2026

परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर मनबड़ों का कहर, दो युवक लहूलुहान

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल–कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित साईं मंदिर के पास बुधवार की रात लगभग 8 बजे आधा दर्जन मनबड़ों ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने न केवल दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।घायल युवकों की पहचान गजेंद्र गुप्ता निवासी चौपरिया और इंद्रेश गुप्ता निवासी माधोपुर के रूप में हुई है। दोनों लहूलुहान अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाए गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर अचानक हुए इस हमले ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मनबड़ों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न दोहराई जाएँ।सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *