Mon. Feb 16th, 2026

तेज हवा में पुआल उड़कर रोटर के पास पहुँचा, सतर्क पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग; सीएम योगी ने मंदिर में पूजन और किया वृक्षारोपण

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घुघली के जोगिया मे एक निजी कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए गये थे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरते ही कुछ क्षणों के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तेज हवा के दबाव से खेत में रखा पुआल उड़कर रोटर के करीब पहुंच गया, मगर पायलट ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र को तुरंत खाली कराया और भीड़ को नियंत्रित किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे गुरु गोरक्षनाथ पीजी कॉलेज पहुंचे, जहां परिसर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में उन्होंने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सीएम योगी ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र और कार्यक्रमों की संक्षिप्त समीक्षा भी की।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, कुशीनगर सांसद विजय दुबे, विधायक विवेकानंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय समेत राजेश सिंह, चतुर्भुजा सिंह, दीपू तिवारी, काशीनाथ सिंह, श्रवण सिंह, संजय यादव, अशोक यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीआईजी एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, एसपी सोमेन्द्र मीना और अन्य अधिकारियों ने संभाली। प्रशासन ने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष निर्देश दिए गए थे तथा संवेदनशील स्थानों पर गश्त तेज कर दी गई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *