Mon. Feb 16th, 2026

किराए के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, परतावल में मचा हड़कंप

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।मृतक की पहचान पवन राठौड़ (पुत्र आदराम राठौड़), निवासी रोवण, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन पिछले तीन वर्षों से अपने बड़े भाई आशीष राठौड़ के साथ परतावल में रहकर फास्ट फूड की दुकान चलाता था और इसी से परिवार का खर्च चलता था।सूत्रों के अनुसार पवन की शादी हो चुकी थी और उसका एक वर्ष का पुत्र भी है। घटना से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *