Thu. Feb 12th, 2026

धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम तरकुलवां भटगावा में ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही थाना श्यामदेउरवां के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक महिला गोरखपुर जिले की निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *