Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
महराजगंज में पुलिस मुठभेड़: दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को गोली लगी - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

महराजगंज में पुलिस मुठभेड़: दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को गोली लगी

परतावल/महराजगंज। गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा नहर पुल के पास घेराबंदी के बाद पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर पकड़े गए हैं। इस दौरान तस्करों की ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी। घायल तस्कर को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि महराजगंज से गोरखपुर रोड पर पशु लदी पिकअप तेज रफ्तार से जा रही है। रास्ते में पुलिस कर्मियों ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पिकअप नहीं रोका। इसके बाद भिटौली, श्यामदेउरवा सहित चार थानों की पुलिस ने भैंसा पुल के पास घेराबंदी कर पशु तस्करों का इंतजार करने लगी।पिकअप से चार गोवंशीय पशु बरामद किए गए और घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए परतावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। पूछताछ में गोली लगने वाले आरोपित ने अपना नाम अशफाक पुत्र लियाकत, खलवा पट्टी थाना धनहा जिला पश्चिम चंपारण बिहार बताया और एक आरोपी की पहचान ड्राइवर के रूप में भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी समीर पुत्र जीत मोहम्मद के रूप में हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *