Fri. Dec 12th, 2025

कुशीनगर में सड़क हादसा: महराजगंज के दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

कुशीनगर। कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात मंसूरगंज चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महराजगंज के दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा परतावल-पिपराइच रोड पर बाइक और महिंद्रा पिकप के आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ।

मृतकों की पहचान श्यामदेउरवा के मोहद्दीपुर बनकटिया निवासी करन गुप्ता (19) और संजय चौहान उर्फ बिरजू (21) के रूप में हुई है। घायलों में सतीश गुप्ता (20) और पिकप चालक ईश्वर (45) शामिल हैं। हादसे के समय तीनों युवक बाइक से कुशीनगर से अपने घर महाराजगंज लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकप ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस के जरिए परतावल सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने करन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य तीनों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान संजय चौहान ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *