Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

महराजगंज। घूघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द के सिवान में शनिवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।घूघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है या कुछ और। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *