previous arrow
next arrow
दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन - Hind Abhiman Times, Newspaper

दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन

कैम्पियरगंज/गोरखपुर। सनग्रेस पब्लिक स्कूल गोलीगंज पीपीगंज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्य आशीष गुप्ता द्वारा किया गया ,प्रधानाचार्य आशीष गुप्ता ने सभी प्रतिभागी से खेल का महत्व और खेल के माध्यम से स्वस्थ होने का तरीका और खेल की उपयोगिता बताया ,वार्षिक खेल में सभी सीनियर बच्चो का लंबी दौड़ ,कुर्सी दौड़ ,लंबी कूद , फ्रॉग रेस ,साइकिल रेस सहित काफी खेल का आयोजन हुआ ,अलग अलग वर्ग में लंबी दौड़ में अलग अलग क्लास में प्रथम स्थान स्वास्तिक ,कुसुम ,तृषा ,आदित्य ,जानवी ,अजीत पासवान ,प्रथम कुमार ,श्रद्धा आंचल ,नैतिक द्वितीय स्थान अनुराधा सतीश वर्षा आर्यन आदि ,खुशी , ओम,हर्षिता ,अजीत ,शनि साहनी ,प्रिया निषाद ,जानवी साहनी ,दीपक ,रोशनी ,अनुष्का ,निधि आदि बच्चो ने भी अलग अलग क्लास के अलग अलग खेल में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाए , कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक त्रिपाठी , धनुषधारी ,रामगोपाल ,कृष्णा , धनंजय ,दीनानाथ ,नागेंद्र ,दिलीप सालोनी,सपना ,कामना ,सोनाली ,आरुषि आदि ने भरपूर सहयोग किया ,कार्यक्रम में खेल संचालक धनुषधारी त्रिपाठी ने सराहनीय मेहनत किया।

Related Post