Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, दो युवक घायल - Hind Abhiman Times, Newspaper
Fri. Aug 14th, 2026

कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, दो युवक घायल

कप्तानगंज/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज–पिपराइच मार्ग पर महुअवा खुर्द तिराहे के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान

  • शैलेंद्र उर्फ मोहन यादव (40) निवासी सरैया पोखरा बसारत, शाहपुर थाना क्षेत्र, गोरखपुर
  • भगेलू (28) पुत्र सुभाष चौहान, निवासी वार्ड नंबर-14, कप्तानगंज, कुशीनगर

बताया जा रहा है कि मोहन कप्तानगंज की ओर से अपने गांव लौट रहे थे, जबकि भगेलू पिपराइच की तरफ से अपने घर जा रहे थे। महुअवा खुर्द तिराहे के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने से कांस्टेबल अनिल यादव, मनोज राम और पंकज यादव मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *