Thu. Feb 12th, 2026

उत्तर प्रदेश को मिला नया डीजीपी, राजीव कृष्ण को सौंपी गई कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को नया पुलिस प्रमुख मिल गया है। शनिवार शाम राज्य सरकार ने राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया। राजीव कृष्ण वर्तमान में पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत हैं।राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बने हैं। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव मूल रूप से नोएडा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। उन्हें प्रशासनिक कुशलता और सरकार के प्रति निष्ठा के लिए जाना जाता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले राजीव कृष्ण की नियुक्ति को प्रशासनिक स्थिरता और कानून-व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *