Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
परतावल: कार की टक्कर में युवक व युवती घायल, एयरबैग ने बचाई जान - Hind Abhiman Times, Newspaper
Mon. Aug 17th, 2026

परतावल: कार की टक्कर में युवक व युवती घायल, एयरबैग ने बचाई जान

महराजगंज/परतावल। हिंद अभिमान टाइम्स संवाददाता। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दोपहर में हुए दो सड़क हादसों ने इलाके को दहला दिया। गुरुवार रात गाड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद शुक्रवार को परतावल-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार कि रात्रि के घटना स्थल के ठीक सामने सड़क के दूसरे लेन पर दो कारों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में गनीमत यह रही कि कार का एयरबैग समय पर खुल गया, वरना जान का बड़ा नुकसान हो सकता था।फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कराया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *