Wed. Mar 18th, 2026

महिला का लटकता हुआ मिला शव, मचा हड़कंप

महराजगंज। जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडाडीह कला मे शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे के समय पुरानी मकान में महिला का लटकता हुआ शव मिला. जिसकी जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। कुछ देर बाद मृत महिला की पहचान बुडाडीह कला मैनावती उम्र 40 साल पत्नी सुबास के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत युवती के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक बुडाडीह कला की निवासिनी मैनावती देवी के पति सुबास प्रजापति की चार महीने पहले देहान्त हो गया था. इसी के सदमे में हमेशा रहती थी इससे पहले भी कई बार आत्म हत्या करने की कोशिश की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *