Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, अवैध घुसपैठ के दौरान पकड़ा महराजगंज - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, अवैध घुसपैठ के दौरान पकड़ा महराजगंज

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्ग से अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे एक चीनी नागरिक को एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार किया। यह घटना डंडा हेड के पास पिलर संख्या 519 के समीप हुई।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास किसी प्रकार के वैधानिक दस्तावेज नहीं थे। उसके पास से चाइना का पासपोर्ट, नागरिकता कार्ड और चाइनीज मुद्रा बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। पगडंडी मार्ग का इस्तेमाल कर घुसपैठ के प्रयास को देखकर सतर्क एसएसबी जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि वह भारत क्यों आना चाहता था और उसकी मंशा क्या थी। घटना ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के प्रति चौकसी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं। फिलहाल, गिरफ्तार चीनी नागरिक के दस्तावेजों और उसके यात्रा के उद्देश्यों की सत्यता की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और खुफिया विभाग भी इस मामले में एसएसबी का सहयोग कर रहे हैं। इस गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और बढ़ा दी है। मामले से जुड़े आगे के तथ्य जांच के बाद सामने आएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *