Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
ससुर पर हमला करने वाले के खिलाफ केस दर्ज - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

ससुर पर हमला करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम आमू तालाब (लालपुर) में ससुर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित श्याम बहादुर चौहान ने थाना निचलौल में शिकायत दर्ज कराई कि 12 जनवरी 2025 की रात उनके ससुर किशोर चौहान, जो ग्राम सेमरहना से खिचड़ी लेकर उनके घर आए थे, पर गांव के ही लड्डू चौहान ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बताया गया कि रात 9 बजे सोते समय आरोपी ने उनके ससुर को गाली-गलौज करते हुए जमीन पर पटक दिया और मारपीट की, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने श्याम बहादुर की शिकायत पर लड्डू चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *