Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
कुशीनगर-नारायणी नदी से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 25 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार - Hind Abhiman Times, Newspaper
Sat. Aug 15th, 2026

कुशीनगर-नारायणी नदी से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 25 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। कुशीनगर में नारायणी नदी के जरिए शराब तस्करी का बड़ा खेल बुधवार देर रात सामने आया। पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक तस्करी का पूरा नेटवर्क बेनकाब हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक टाटा नेक्सॉन (UP56AW7001) कार में 25 पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी, जिसे लेकर दो तस्कर 31 किलोमीटर की दूरी बिना किसी पुलिस चेकिंग के तय कर पनियहवा पुल तक पहुंचे। यहां से शराब को नाव से बिहार भेजा जाना था।

दैनिक भास्कर की टीम को पिछले एक हफ्ते से इनपुट मिल रहा था कि महराजगंज की शराब नदी के रास्ते बिहार भेजी जा रही है। बुधवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध कार पनियहवा पुल की ओर जाती दिखी। भास्कर टीम और स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया, जिसके बाद तस्करों को पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि कार की आगे की सीट, बीच की सीट और डिग्गी में शराब भरी हुई थी।

पकड़े गए तस्करों में से एक ने बताया कि वह सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजहा गांव का निवासी है और शराब बिपिन जैसवाल के ठेके से लाई गई थी। उन्होंने कहा, “रास्ते में हमें कहीं रोका नहीं गया।” दूसरा तस्कर बोला, “पनियहवा पुल से शराब बिहार के बगहा जिले के कैलाशनगर भेजी जानी थी, मैं पहली बार इस काम में आया हूं।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *