Fri. Apr 3rd, 2026

वायरल वीडियो पर प्रशासन सख्त, एपीओ हटाए गए, जांच कमेटी गठित

महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वितरित उपहार सामग्री से जुड़े वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। मामले में आरोपित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) मनरेगा दिलीप कुमार गौतम को परतावल ब्लॉक से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।प्रशासन ने उनकी जगह मुख्यालय पर तैनात उत्कर्ष कुमार को परतावल ब्लॉक का नया एपीओ नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि 13 मार्च को परतावल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक एपीओ को उपहार सामग्री ले जाते हुए देखा गया, जबकि पीछे से एक व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ सुनाई दे रहा है।इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

जांच की जिम्मेदारी रामदरश चौधरी (परियोजना निदेशक) और विपिन कुमार यादव (समाज कल्याण अधिकारी) को सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं, डीसी मनरेगा गौरवंद्र सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान एपीओ दिलीप गौतम को ब्लॉक से हटाकर मुख्यालय अटैच किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *