Tue. Apr 7th, 2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर 3 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एयर इंटेलीजेंस यूनिट (AIU) ने एक यात्री के पास से करीब 3 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, AirAsia की फ्लाइट FD-146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक यात्री पर अधिकारियों को शक हुआ। रात करीब 11:30 बजे उसे रोककर जांच की गई। पूछताछ के दौरान यात्री ने अपने बैग में प्रतिबंधित गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

तलाशी में उसके बैग से लगभग 3.190 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी शमीम के रूप में हुई है। वह इस मादक पदार्थ को गोंडा ले जाकर आगे सप्लाई करने की योजना बना रहा था।

कस्टम विभाग ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को NDPS Act 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *