Fri. Jun 19th, 2026

छेड़खानी का विरोध करने पर आनंद का नासिर ने गला रेत उतारा मौत के घाट

उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर में छेड़खानी का विरोध करने पर गुरुवार रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। नाराज घरवालों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी नासिर अली फरार है। पुलिस की क्‍ई टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।यह मामला बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे का है। मृतक की पहचान 30 साल के आनंद के रूप में हुई है। नाराज लोगों ने आरोपी के घर और एक गुमटी में आग लगा दी। इलाके में तनाव को देखते हुए तीन जिलों से पुलिसफोर्स बुलाकर तैनात किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े रहे। किसी तरह अफसरों ने आश्‍वासन देकर ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *