Thu. Oct 1st, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार सुबह बरगदवा नहर पुल के पास से करीब 10:20 बजे पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश कुमार पुत्र राम लौट, निवासी कटघरवा (कटेहरी), प्रतापपुर चमुरखा, थाना अहिरौली, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 133/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 127(3), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी समय से मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *