विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 272 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 18 नवंबर 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं स्व. भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, चन्द्रपुर, बसहिया बुजुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्री छोटेलाल पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेले में बीकेटी टायर, द गोल इंडिया, एक्टिव इंडिया, कृष्णा मारुति लिमिटेड, ब्लिंकिट वेयर हाउस, रोहित हाईब्रिड सीड, अदाणी सोलर एनर्जी सहित 20 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा 2000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष 585 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 272 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में प्रारंभिक चयन किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी श्री पंकज सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *