Wed. Oct 7th, 2026

तेज हवा बनी काल, बाइक पर गिरा प्रचार बोर्ड; मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

परतावल/महराजगंज। गोरखपुर-परतावल मार्ग पर बुधवार सुबह तेज हवा ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। महाराजा रेस्टोरेंट के सामने सड़क किनारे लगा भारी प्रचार बोर्ड अचानक बाइक सवार मां-बेटे के ऊपर जा गिरा। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा बाल-बाल बच गया।श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव निवासी सुभावती छप्पन पत्नी विद्यासागर अपने बेटे दुर्विजय के साथ इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गई थीं। उपचार के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज हवाओं के बीच महाराजा रेस्टोरेंट के सामने लगा प्रचार बोर्ड अचानक उखड़कर बाइक पर जा गिरा।बोर्ड की चपेट में आने से सुभावती सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने महिला को एंबुलेंस से परतावल सीएचसी पहुंचाया, लेकिन इमरजेंसी में तैनात डॉ. फुरकान ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला की मौत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं यह हादसे ने सड़क किनारे लगाए जाने वाले प्रचार बोर्डों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *