Thu. Oct 15th, 2026

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

महराजगंज। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत एसबीएम इंटर कॉलेज, पुरैना, श्यामदेउरवां में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यूट्यूब चैनल के माध्यम से क्राइम ब्रांच के विशेषज्ञों के वीडियो दिखाकर ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए गए।छात्राओं को किसी भी अनजान लिंक को नहीं खोलने, संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और नजदीकी थाने में सूचना दें। साथ ही मोबाइल और ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।कार्यक्रम में थाने से आए उपनिरीक्षक अक्षय सिंह, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, प्रतिमा सिंह और सोनी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक शैलेश यादव के साथ शिक्षक हरेंद्र यादव, अवधेश कुमार, चन्द्रदेव यादव, दीनबंधु शर्मा, राजेंद्र यादव, कुश मणि, दिग्विजय पटेल, संतोष यादव, राजेंद्र कुमार, राकेश चौहान, अनिल कुमार, फूल बदन, सलमा खातून और प्रतिमा पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना, डिजिटल सुरक्षा की जानकारी देना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *