Tue. Oct 13th, 2026

रावण दहन व होलिका दहन की जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद सुलझा

भिटौली,महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर देउरवा में रावण दहन एवं होलिका दहन स्थल की जमीन को लेकर विगत कई वर्षों से चले आ रहे विवाद का मंगलवार को अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में समाधान कराया गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, सदर तहसीलदार पंकज कुमार शाही, सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, अपर न्यायिक तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव तथा भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं संबंधित लोगों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली और आप सी सहमति से विवाद का समाधान कराया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह, सोहन चौधरी, सनी साहनी अनिल यादव, ओसियर यादव,ग्राम प्रधान विनोद श्याम वेद त्रिपाठी दिनेश चौहान की गोलइ यादव महेंद्र मणि त्रिपाठी श्यामसुंदर चौहान, सहित सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे। अधिकारियों की पहल पर वर्षों से चले आ रहे विवाद के समाधान से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। बैठक में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *