Mon. Oct 12th, 2026

गोरखपुर में शिक्षक मतदाता संवाद में बोले सीएम योगी

गोरखपुर में शिक्षक मतदाता संवाद में बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर उसके शासनकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था की चौपट करने का तंज कसते हुए कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी मिलते नहीं हैं। समाजवादी पार्टी शिक्षा की धुर विरोधी है और जो शिक्षा का विरोधी होगा वह शिक्षक का हितैषी कभी नहीं हो सकता है।
सीएम योगी सोमवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी) चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जो शिक्षा, शिक्षण संस्थान, शिक्षक, सुरक्षा सबके लिए कार्य कर रही है और दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में शिक्षक तक सुरक्षित नहीं थे, कई शिक्षकों को तो अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लेकर विद्यालय जाना पड़ता था। उनके सपा के आचरण को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जो धुर शिक्षा विरोधी हैं, वे आज शिक्षा के कायाकल्प की बात कर रहे हैं। जिनको शिक्षा से लेना-देना नहीं, वे शिक्षा के बारे में बोल रहे हैं, शिक्षकों को उपदेश दे रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *