Mon. May 4th, 2026

फरेंदा रोड पर स्कूल वैन और कार की भिड़ंत, 12 बच्चे सुरक्षित

महराजगंज। फरेंदा रोड पर शनिवार सुबह एक स्कूली मैजिक वैन और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक वैन में सवार मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के 12 बच्चे और कार में सवार लोग सुरक्षित रहे। किसी को चोट नहीं आई, पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना सुबह करीब 8:30 बजे स्टेट बैंक के सामने हुई। पडरी रोड स्थित स्कूल की मैजिक वैन बच्चों को लेकर अन्य छात्रों को लेने जा रही थी। उसी समय दीवानी कचहरी से लौट रहे एक अधिवक्ता अपनी कार मोड़कर घर की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मैजिक वैन तेज रफ्तार में थी और उसने कार में सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का दाहिना दरवाजा और शीशा टूट गया तथा साइड एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि स्कूली बच्चों और कार चालक को कोई चोट नहीं लगी।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दर्जनों अधिवक्ता पहुंच गए।
वहीं वैन चालक की सफाई है कि उसकी रफ्तार कम थी, और अधिवक्ता ने कार तेज गति में मोड़ी थी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच कारण को लेकर विवाद बना हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *