Wed. May 13th, 2026

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे तथा Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार को अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रतीक यादव मात्र 38 वर्ष के थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav राजधानी लखनऊ में मौजूद नहीं थीं। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक नेताओं और समर्थकों का सिविल अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

प्रतीक यादव सार्वजनिक जीवन से अपेक्षाकृत दूर रहते थे, लेकिन यादव परिवार के सदस्य होने के कारण वे हमेशा चर्चा में बने रहते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार और समर्थकों में गहरा दुख व्याप्त है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *