Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
दर्शन के लिए अयोध्या के राम मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, हादसे के हुए शिकार, तीन की मौत, 14 से अधिक घायल - Hind Abhiman Times, Newspaper
Thu. Aug 20th, 2026

दर्शन के लिए अयोध्या के राम मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, हादसे के हुए शिकार, तीन की मौत, 14 से अधिक घायल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया. कर्नाटक के श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या के राम मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान श्रद्धालु प्रयागराज के हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 14 से अधिक घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा बीकापुर कोतवाली के शेरपुर पारा के पास स्थित प्रयागराज हाईवे पर हुआ. सभी श्रद्धालु कर्नाटक के गुलबर्गा के रहने वाले हैं और वे गुलबर्गा से सीधे काशी गए थे। काशी से सभी लोग टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे. टेंपो ट्रैवलर में कुल 22 लोग सवार थे. इस दौरान टेंपो जब शेरपुर पारा के पहुंची तो उसकी टक्कर ट्रक से हो गई।

मृतकों में गुलबर्गा निवासी शिवपूजन 56, तनसया 45, और शिवराज 60 है. वहीं अनुरप्पा, राजाराम, प्रीति, शिवलीला, चंद्रकांता, चंद्रमा, महादेव, इंदु समेत 14 लोगों को इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार 13 श्रद्धालुओं को इलाज जिला हाॅस्पिटल में वहीं श्रद्धालु को गंभीर घायल होने पर मेडिकल काॅलेज में लाया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *