Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
लोगों को गर्मी से राहत दिलाने ‘पागल बाबा’ अपने चारों तरफ आग जलाकर करने लगे तपस्या, तोड़ा दम - Hind Abhiman Times, Newspaper
Thu. Aug 20th, 2026

लोगों को गर्मी से राहत दिलाने ‘पागल बाबा’ अपने चारों तरफ आग जलाकर करने लगे तपस्या, तोड़ा दम

संभल। देश भर में आजकल भारी गर्मी पड़ रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के संभल में लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाने के लिए एक पागल बाबा अपने चारों तरफ आग जलाकर तपस्या कर रहे थे. जनता को तो गर्मी से मुक्ति तो नहीं मिली, लेकिन बाबा ने दम तोड़ दिया।

संभल में प्रचंड गर्मी के बीच तपस्या कर रहे एक 70 वर्षीय साधु पागल बाबा की मौत हो गई है। भीषण गर्मी के बीच अमेठी जिले के शिव धाम सगरा महाकाल के रहने वाले यह साधु एक अनुष्ठान के तहत आग जलाकर तीन दिनों के लिए ध्यान कर रहे थे। साधु ने तपस्या के लिए प्रशासन से अनुमति भी ली थी. उन्होंने एसडीएम से लिखित अनुमति लेकर यह तपस्या 23 मई से शुरू की थी. 27 मई को समापन होना था वहीं तापमान बढ़ने से साधु की हालत बिगड़ गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

बता दें कि अग्नि के बीच में बैठकर तप कर रहे संत के दर्शन के लिए इलाके के लोग भी पहुंच रहे थे। लेकिन जब तपस्या के दौरान अचानक हालत बिगड़ी तो स्थानीय ग्रामीण संत को लेकर जब तक जिला अस्पताल पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर सीडीओ और एसडीएम भी जिला अस्पताल पहुंचे और संत के सेवादारों से मामले की जानकारी ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *