महराजगंज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज एवं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में 05 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 25 से अधिक कंपनियों द्वारा 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹40,000 तक मासिक वेतन मिलने का अवसर होगा। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 8वीं, 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक एवं अन्य तकनीकी तथा गैर-तकनीकी योग्यता धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। अधिक जानकारी हेतु टोल-फ्री नंबर 155330 पर संपर्क करें।
महराजगंज में 05 नवंबर को लगेगा जनपद स्तरीय रोजगार मेला

