Sun. Nov 1st, 2026

प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला पुलिस का मान-मनौवल

महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवा भोज गांव में रविवार की भोर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर के ऊपरी हिस्से पर देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।बताया जा रहा है कि युवती लोधसी गांव की रहने वाली है। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर युवती को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। ऊंचाई पर युवती के चढ़े होने से पुलिस के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती बनी हुई है। फिलहाल पुलिस का प्रयास जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *