महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक (जीएसवीएस) इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की पाँच प्रतिभाशाली छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं का चयन प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है, जहाँ वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में *‘हेल्थ हार्वेस्ट ऑर्गेनिक वेजिटेबल’* प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगी। यह कार्यक्रम 11 और 12 दिसंबर 2025 को अवध शिल्पग्राम में आयोजित होगा।‘विकसित भारत–2047’ योजना के अंतर्गत आविष्कार फाउंडेशन द्वारा संचालित उद्यमिता विकास एवं उत्पाद प्रोत्साहन कार्यक्रम में चयनित छात्राओं में वानिया खान, नम्रता, अन्या, अंकिता और सलोनी शामिल हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सितंबर माह में स्थानीय पीजी कॉलेज के सभागार में नोडल अमरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय बाल प्रतिभा चयन कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इसी कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा तैयार किया गया अभिनव प्रोजेक्ट *‘हेल्थ हार्वेस्ट ऑर्गेनिक वेजिटेबल’* उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रस्तुति के लिए चयनित हुआ।विद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जीएसवीएस इंटर कॉलेज की पाँच छात्राओं का प्रदेश स्तर पर चयन, सीएम योगी के समक्ष करेंगी प्रोजेक्ट प्रस्तुति

