Thu. Feb 12th, 2026

परतावल चौराहे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हुआ भव्य स्वागत

महराजगंज/परतावल। गुरुवार को भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का महराजगंज जनपद के प्रथम आगमन पर कतरारी श्यामदेउरवां सहित परतावल नगर पंचायत आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता व प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के नेतृत्व में परतावल चौराहे को फूल मालाओं से सजाया गया था और ढोल नगाड़े बजाकर फूलों की बारिश के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान सभासद प्रदीप मोदनवाल, विनय सिंह,अजय पटेल, शिवम द्विवेदी, कृष्णा महाजन, डॉ जयगोविंद सिंह,छात्र नेता रविप्रकाश सिंह, निर्भय सिंह, सहित नगर के सभासद व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post