Fri. Feb 13th, 2026

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा 2024 में विद्यालय की टीम के सभी प्रतिभागी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को हाजी अजहर खान इण्टरमीडिएट कॉलेज, मटिहानिया चौधरी महाराजगंज में प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसमें प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्न हैं, प्रथम स्थान नीलू पांडे , नीतू यादव ,रंजीत गौड़ , नूर आलम , मुस्कान ।द्वितीय स्थान
कृष्ण चौहान , शिवांगी चौहान ।तृतीय स्थान सूरज शर्मा , आस्था , सृष्टि , राजनंदनी वर्मा , कृष्णा।
प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रबंधक श्री मोहम्मद सलीम खान जी ने सभी खिलाड़ियों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नियमित अभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित किया इस अवसर पर प्रशिक्षक फराज अहमद सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे।

Related Post