previous arrow
next arrow
‘बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों को अवार्ड दे रही सरकार’, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर बोले मलिक मोहतसिम - Hind Abhiman Times, Newspaper

‘बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों को अवार्ड दे रही सरकार’, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर बोले मलिक मोहतसिम

लखनऊ। मोदी सरकार ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की है. इस पर जमात-ए-इस्लामी के राष्ट्रीय सचिव मलिक मोहतसिम खान ने कहा कि उन्हें बाबरी मस्जिद गिराने का इनाम मिला है. बता दें कि आडवाणी ने राम मंदिर निमार्ण को लेकर रथयात्रा निकाली थी।

राम मंदिर निर्माण में उनका बड़ा याेगदान माना जाता है. मलिक मोहतसिम खान ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ”देश को चलाने वाली सरकार नफरत की सियासत कर रही है, संविधान का हनन कर रही है, लोकतंत्र का हनन कर रही है. सरकार अमन और भाईचारे के लिए काम कर रहे लोगों को इनाम देगी ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती इसलिए बाबरी गिराने वालों को इनाम दिया गया है।

सरकार का जो मकसद है उसे ही पूरा करने के लिए यह सब हो रहा है.”मलिक मोहतसिम खान ने आगे कहा कि देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि सरकार किसके लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा,” सरकार को यह देखना होगा कि क्या वह संविधान को बचाने के लिए काम कर रहे हैं? क्या वह संविधान को बचाने के लिए काम कर रहे हैं?”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *