previous arrow
next arrow
महराजगंज: अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा, अस्पताल हुआ सील - Hind Abhiman Times, Newspaper

महराजगंज: अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा, अस्पताल हुआ सील

महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत महदेवा चौक पर निजी क्लिनिक पर इलाज के दौरान एक 65 वर्षिय बुजुर्ग महिला मौत हो गई. स्मरण रहे कि मृतक महिला ग्राम कुड़वा उर्फ मुरकटिया की रहने वाली थी आज दिन रविवार की दोपहर को सीने में दर्द की दवा कराने महिला महदेवा में मौजूद निजी क्लीनिक पर पहुंचीं और डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान महिला का मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुचें अपर सीएमओ डॉक्टर राजेश द्विवेदी व श्यामदेउरवां थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने क्लीनिक को सील कर दिए और उन्होंने बताया कि क्लिनिक अवैध था इस लिए सील किया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर नही मिली है परिजनों से संपर्क किया गया है वह किसी प्रकार की कोई कार्यवाई नही चाहते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *