Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
नाबालिग को ले गया OYO होटल, फिर दो युवकों ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज - Hind Abhiman Times, Newspaper
Mon. Aug 17th, 2026

नाबालिग को ले गया OYO होटल, फिर दो युवकों ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक नाबालिग को दो युवकों ने ओयो होटल में ले जारकर गैंगरेप किया. आरोपी कुलदीप और उसके नाबालिग दोस्त पर रेप और पोस्को सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. कुलदीप लड़की को बहलाकर लाइट एंड नाईट होटल ले गया। रूम देते समय होटल मैनेजर ने न आई डी प्रूफ लिया और ना रजिस्टर में एंट्री की. अब हापुड़ पुलिस ने होटल मालिक को भी आरोपी बनाया है. माना जा रहा है होटल मालिक की संलिप्तता से ही गैगरेप हुआ है।

जानकारी के अनुसार लालकुर्ती क्षेत्र निवासी एक महिला घरों में काम कर अपनी बेटी का भरण-पोषण करती है. महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। रविवार सुबह महिला की 17 साल की बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर गंगानगर क्षेत्र के एक ओयो होटल में ले आया। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्त को भी होटल में बुला लिया. दोनों युवकों ने किशोरी के जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।

उधर, लड़की के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. दोपहर करीब ढाई बजे किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इकसे बाद परिजन ओयो होटल पहुंचे और एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। दूसरा आरोपी फरार हो गया. देर शाम परिजनों ने गंगानगर थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी. पुलिस ने लड़की के बयान लेते हुए उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *