Wed. May 14th, 2025

पी.एन. इण्टर कालेज में पीडीए सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न

राजन पटेल,परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में आयोजित पीडीए सहभोज कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भइया ने स्थानीय पत्रकारों का सम्मान किया।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल में प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज, कप्तानगंज रोड त्रिपाठी चौक में आयोजित इस सहभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ भोजन किया और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सपा नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी (गुड्डू भईया) ने कहा कि सहभोज का उद्देश्य आपसी मतभेदों को समाप्त करना है। यह विशेष रूप से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ साझेदारी बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि सहभोज से ऊंच-नीच, जातिवाद का भेद मिटता है और समरसता की भावना को बल मिलता है।
सपा के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कन्नौजिया ने कहा कि वर्तमान समय में सहभोज की बहुत अधिक आवश्यकता है।
पूर्व मंत्री सुशील तिबड़ेवाल ने कहा कि सामूहिक आयोजन आज के दौर में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि एकजुटता से ही समाज और देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि सहभोज की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है, और इसे आगे बढ़ाना समाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है।
इस कार्यक्रम में सपा के पूर्व मंत्री सुशील तिबड़ेवाल, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला उपाध्यक्ष लल्ला यादव, शत्रुघ्न कन्नौजिया, विधानसभा उपाध्यक्ष गोरखनाथ यादव, विनय प्रताप यादव, सभासद गण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *