Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
वन ग्रामों को जोड़ने की मांग, जिलाधिकारी को ज्ञापन - Hind Abhiman Times, Newspaper
Tue. Aug 18th, 2026

वन ग्रामों को जोड़ने की मांग, जिलाधिकारी को ज्ञापन

महराजगंज। जिले के वन ग्राम बीट नर्सरी और चेतरा नर्सरी को संपर्क मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के चार महीनों में इन गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है, जिससे 112 सेवा, एंबुलेंस और गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। इसके अलावा, बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में मांग की गई कि बीट नर्सरी को ग्राम रानीपुर से पुलिया बनाकर और चेतरा नर्सरी को फुरसतपुर से जोड़ा जाए। साथ ही, पीडब्ल्यूडी से मानक अनुसार सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा करने की अपील की गई, ताकि इन गांवों के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *