Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
होटल में चल रहा था देह व्यापार, नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर करवा रहे थे गंदा काम, कमरों में ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत मिलीं 6 लड़कियां - Hind Abhiman Times, Newspaper
Fri. Aug 21st, 2026

होटल में चल रहा था देह व्यापार, नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर करवा रहे थे गंदा काम, कमरों में ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत मिलीं 6 लड़कियां

होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से जारी है. पुलिस ने एक ओयो होटल में छापामारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां नौकरी का लालच देकर बिहार की लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था. कमरों में ग्राहकों के 6 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं हैं. इनमें 4 नाबालिग पाई गईं. होटल ठेकेदारों सहित 6 को जेल भेजा गया है।

पूरा मामला यूपी के नोएडा का है. पुलिस ने एक देह व्यापार गैंग का पर्दाफाश किया है. सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर क्षेत्र के ओयो शीतला होटल में देह व्यापार चल रहा था. गैंग में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिहार समेत कई राज्यों से नौकरी के नाम पर लड़कियों को बुलाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराई जाती थी. सात लड़कियों का रेस्कयू कराया गया है।

ओयो होटल मालिक सुरेंद्र यादव पुत्र किरण यादव निवासी बहलोलपुर (वांटेड ) रुकसाना और बबलू (लड़कियों के सप्लायर ) फरार है। अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र अलाउद्दीन, अख्तर पुत्र शमशाद, सुमित कुमार पुत्र राजेन्द्र, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र हुकम सिहं, फैय्याज पुत्र सलीम ( होटल ठेकेदार ), फरमान पुत्र सलीम ( होटल ठेकदार ) और मरगूम आलम पुत्र सुलेमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जांच में पता चला कि यह होटल सिर्फ एक से दो हजार में रूम देता था. इसी पैकेज मे फिक्स समय के लिए लड़की भी उपलब्ध कराई जाती थी। एनसीआर में कम दाम पर उपलब्धता के चलते यहां वेटिंग चलती थी. पुलिस को कमरों मे जो हालत मिले उससे लग रहा था कि यहां ग्राहकों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी. कंडोम से लेकर स्प्रै और सेक्स वर्धक दवाईया भी कमरों से मिली है।

Related Post