Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
गोरखपुर से अयोध्या तक बिछेगी दूसरी रेल लाइन, यूपी को रेल में 17 गुना अधिक बजट, 19575 करोड़ मिले - Hind Abhiman Times, Newspaper
Sat. Aug 22nd, 2026

गोरखपुर से अयोध्या तक बिछेगी दूसरी रेल लाइन, यूपी को रेल में 17 गुना अधिक बजट, 19575 करोड़ मिले

गोरखपुर। रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या परिक्षेत्र में आने वाले अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, दर्शन नगर, रामघाट और कटरा स्टेशन सहित कुल पांच स्टेशनों का कायाकल्प होगा. अयोध्या धाम जंक्शन के चारों तरफ गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से रेलवे की सीधी कनेक्टिविटी होगी. गोरखपुर जंक्शन से अयोध्या धाम तक डबलिंग (दूसरी रेल लाइन) होगी।

वर्तमान समय में भारतीय रेलवे द्वारा उत्तर प्रदेश में 98,015 करोड़ का निवेश किया गया है. गोरखपुर जंक्शन से अयोध्या धाम तक डबलिंग होगी. मनकापुर से अयोध्या धाम तक डबलिंग के लिए डीपीआर तैयार हो गई है. रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेलमंत्री ने उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास, रेल परियोजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. सभी रेलमार्गों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है. स्टेशनों के विकास के कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं. यात्री सुविधाओं के लिए 40 हजार कोचों को वंदे भारत की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे. इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक डीके सिंह, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह और महाप्रबंधक के सचिव आनंद ऋषि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *