नई दिल्ली। राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मालेगांव में 42, नान्याल में 41.4, तिरुपत्तूर में 41.8, भुज में 41.2 और प्रयागराज में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी से लोग बेहाल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम राजस्थान, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी हरियाणा, केरल और दक्षिण तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है।