Screenshot_2026-08-14-16-09-54-25
previous arrow
next arrow
सिसवा के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति - Hind Abhiman Times, Newspaper
Fri. Aug 14th, 2026

सिसवा के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

महराजगंज। जनपद के सिसवा क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सिसवा विकासखंड के ग्राम परसिया निवासी अनिल चौहान की पत्नी बबली (35) को गुरुवार रात प्रसव पीड़ा होने पर सिसवा स्थित शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म कराया, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही बबली की हालत अचानक बिगड़ गई और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बबली की मौत हो गई। वहीं, मृतका की ननद पुष्पा ने बताया कि बबली की मौत अस्पताल में ही हो चुकी थी, जिसे छिपाने के लिए उसे गोरखपुर भेजा गया।

शुक्रवार सुबह गुस्साए परिजन शव को लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है। विभागीय अधिकारी जांच करेंगे, और परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *